Jharkhand Ration Card List चेक करने की प्रक्रिया
हर राज्य की तरह झारखंड राज्य द्वारा भी राशन कार्ड से संबंधित जानकारी हेतु एक पोर्टल को लांच किया गया है, झारखंड राज्य द्वारा राशन कार्ड से संबंधित जानकारी हेतु लांच पोर्टल का नाम आहार झारखंड है, यदि आप झारखंड राज्य के निवासी हैं और आपको राशन कार्ड से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
ऐसे में मैं आपको आज Jharkhand Ration card List के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करूंगा कि आप किन चरणों का प्रयोग करके घर बैठे झारखंड राशन कार्ड सूची को प्राप्त / Ration Card Download कर सकते हैं, इसके अलावा आप आहार झारखंड के जरिए राशन कार्ड से संबंधित और भी किसी तरह की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Aahar Jharkhand – संक्षिप्त विवरण
पोर्टल का नाम | आहार झारखण्ड |
विभाग का नाम | खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग |
लॉन्च किया गया | झारखंड सरकार द्वारा |
लाभार्थी | राज्य के सभी नागरिक |
शिकायत हेतु टोल फ्री नम्बर | 1800-212-5512 |
आधिकारिक वेबसाइट | https://aahar.jharkhand.gov.in |
झारखंड में राशन कार्ड आवेदन के अनुसार आपको कौन सी जानकारी भरनी होगी?
यदि आप आहार झारखंड पोर्टल के जरिए राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो आपको निम्नलिखित जानकारी भरनी होगी –
- आवेदक का नाम (हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में)
- आवेदक के पिता का नाम (हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में)
- लिंग
- वर्ग या जाति
- मोबाइल नंबर
- जन्मतिथि
- आधार कार्ड नंबर
- कार्ड का प्रकार
- जिला का विवरण
- ब्लॉक/ नगरपालिका का विवरण
- पंचायत गांव या वार्ड
- व्यक्तिगत जानकारी
Jharkhand Ration Card List कैसे देखें?
यदि आप झारखंड राशन लिस्ट को डाउनलोड करना या देखना चाहते हैं तो आपको निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा –
- सबसे पहले आपको झारखंड आहार की आधिकारिक वेबसाइट https://aahar.jharkhand.gov.in/ पर विजिट करना होगा।
- फिर इसके बाद बाएं तरफ मेन्यू वाले बटन पर क्लिक करना होगा, “लाभुक के कार्ड की जानकारी” पर क्लिक करना होगा, इसके बाद आपको आपके सामने कुछ विकल्प प्रकट होंगे, फिर उसमें आपको “पात्रता सूची (मासिक विवरण)” पर क्लिक करना होगा।

- इसके बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा, उसमें निम्नलिखित जानकारी भरनी होगी –
- जिले का नाम का चयन करें।
- ब्लॉक का नाम का चयन करें।
- डीलर का नाम का चयन करें।
- कार्ड टाइप या कार्ड का प्रकार का चयन करें।
- Month/Year का चयन करें।
- इसके बाद आपको कैप्चा का चयन करके “Submit” बटन पर क्लिक करना होगा।

- ऐसा करते ही आपके सामने राशन कार्ड की सूची आ जाएगी, आप उसमें अपना नाम देख सकते हैं।
राशन कार्ड लिस्ट में नाम ना होने की स्थिति में क्या करें?
अगर आपका नाम झारखण्ड राशन कार्ड लिस्ट में नहीं है, तो इसका मतलब आपने हाल ही में राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है, या आपका राशन कार्ड आवेदन अस्वीकार कर दिया गया है, ऐसे में आप खाद्य और आपूर्ति विभाग के कार्यालय जाकर पता लगाएं कि आपका आवेदन क्यों अस्वीकार किया गया है, इसके अलावा आप इसके कारण को जानने के लिए राशन कार्ड स्टेटस को भी चेक कर सकते हैं.
झारखण्ड राशन कार्ड की जिलेवार सूची
1. | कोडरमा |
2. | खुटी |
3. | गढ़वा |
4. | गिरिडीह |
5. | गुमला |
6. | गोड्डा |
7. | चतरा |
8. | जामताड़ा |
9. | दुमका / डुमका |
10. | देवघर |
11. | धनबाद |
12. | पलामू |
13. | पश्चिमी सिंहभूम |
14. | पाकुड़ |
15. | पूर्वी सिंहभूम |
16. | बोकारो |
17. | राँची |
18. | रामगढ़ |
19. | लातेहार |
20. | लोहरदग्गा |
21. | सराइकेला खरसावाँ |
22. | साहिबगंज |
23. | सिमडेगा |
24. | हज़ारीबाग |
राशन कार्ड लिस्ट | |||||
मध्यप्रदेश | उत्तर प्रदेश | राजस्थान | |||
दिल्ली | हरियाणा | छत्तीसगढ़ | |||
झारखण्ड | बिहार | सभी राज्य |
Jharkhand Ration Card – FAQs
क्या राशन कार्ड की लिस्ट ऑनलाइन तरीके से प्राप्त किया जा सकता है?
हां, राशन कार्ड की लिस्ट ऑनलाइन तरीके से प्राप्त किया जा सकता है।
क्या आहार झारखंड के जरिए ऑनलाइन राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं?
हां, आहार झारखंड पोर्टल के जरिए राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
झारखंड राशन कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट का क्या नाम है?
झारखंड राशन कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट का नाम https://aahar.jharkhand.gov.in है।